लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- तिकुनियां। नेपाल में चुनाव के साथ-साथ होली के त्योहार को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा दो मार्च से पांच मार्च तक बंद रहेगी। यहां होकर चार दिनों तक आवागमन बंद रहेगा। सीमा पर शांति बनाए रखने को एसएसबी ने फ्लैग मार्च भी किया। इलाके की भारत-नेपाल सीमा से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। इस बाबत खखरौला एसएसबी पोस्ट प्रभारी मेघनाथ सिंह ने बताया दो मार्च रात बारह बजे से पांच मार्च रात बारह बजे तक बार्डर सील रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...