अररिया, मार्च 2 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। पांच मार्च को नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर भारत नेपाल जोगबनी अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सहित जिला से लगे करीब 110 किलोमीटर का पोरस बॉर्डर भी हाई अलर्ट पर है। सीमा के दोनों ओर सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है। इसके बीच सोमवार देर शाम करीब 10 बजे तीन दिनों के लिए बॉर्डर सील कर दिया गया है। पांच मार्च की मध्यरात्रि बार्डर खुल जाएगा। इस बीच मोरंग एसपी ने सुरक्षा कर्मियों को बैलेट की हिफाजत के लिए बुलेट का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। नेपाल में आगामी पांच मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। जोगबनी बॉर्डर के दोनों ओर सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है और सीमा होकर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि आपातकालीन सेवाओं...