बगहा, फरवरी 27 -- वाल्मीकिनगर। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। इस बाबत जानकारी देते हुए भारत-नेपाल सीमा के गंडक बराज पर तैनात एसएसबी 21वीं वाहिनी इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया ने बताया कि भारत-नेपाल की सीमा क्षेत्र में नदी के रास्ते कोई अवैध तरीके से आवागमन या कोई असामाजिक गतिविधि ना कर सके।इसे लेकर भारत- नेपाल के भारतीय सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग और कड़ी चौकसी पूर्व की तरह जारी रहेगी। इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनिया ने बताया कि भारत-नेपाल को जोड़ने वाली गंडक बराज के रास्ते आने जाने वाले सभी लोगों की जांच हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...