पीलीभीत, मार्च 1 -- पूरनपुर, संवाददाता। नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर बार्डर पर चार दिनों तक आवाजाही बंद रहेगी। एएसपी ने एसएसबी के साथ नेपाल बार्डर पर पेटोलिंग की। इस दौरान नशा मुक्ति शिविर में भी अधिकारी पहुंचे। वहां मौजूद लोगों को जागरुक किया। पड़ोसी देश नेपाल में पांच मार्च को आम चुनाव है। इसके चलते ट्रांस शारदा क्षेत्र में नेपाल सीमा सील रहेगी। दो से पांच मार्च तक बार्डर पर आवाजाही पर पूरी तरह पांबदी रहेगी। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक व्रिकम दहिया, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और सीओ डा. प्रतीक दहिया नेपाल बार्डर पहुंचे। अधिकारियों ने बार्डर पर तैनात एसएसबी के साथ पेटोलिंग की और जानकारी ली। इस दौरान बैल्हा गांव के पंचायत घर में लगे नशा मुक्ति शिविर में भी सभी अधिकारी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए उससे दूर रहन...