बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिले से लगी भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिले के जरवा क्षेत्र में नेपाल की ओर से आने जाने वाले मुख्य मार्गों, जंगल के दुर्गम रास्तों व पगडंडियों पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा कर दिया गया है। कड़ी पूछताछ और पहचान पत्र देखने के बाद ही एक दूसरे के यहां आने जाने दिया जा रहा है। यही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से डॉक स्क्वाड को भी तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। बलरामपुर जनपद भारत नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। जिले से लगी भारत नेपाल की करीब 82 किमी की खुली सीमा है। खुली सीमा होने के कारण सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नेपाल में आने वाले पांच मार्च को चुनाव है। साथ ही भारतीय क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.