सीतामढ़ी, दिसम्बर 24 -- सुरसंड। नेपाल में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 हजार गांजे के पौधों को नष्ट किया है। यह कार्रवाई महोत्तरी जिले के बर्दिबास नगरपालिका वार्ड 10 अंतर्गत पूर्व खोला, पिपल खड्क, चुरेदोभान और सातदिने टोल क्षेत्र में की गयी। जहां लंबे समय से चोरी-छिपे गांजे की खेती की जा रही थी। बर्दिबास व महोत्तरी पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 10 बीघा भूमि में फैली गांजे की अवैध फसल को नष्ट किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान डीएसपी विकास बम और इंस्पेक्टर त्रिभुवनलाल साह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान खेतों में लगे गांजे के पौधों को उखाड़कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आमलोगों का कहना है कि नेपाल के सीमावर्ती इलाकों, खासकर पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में गांजे की अवैध खेती बड़े ...