महाराजगंज, सितम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद हालात अभी सुधर नहीं पा रहे हैं। आंदोलन से उपजी परिस्थितियां दुरूस्त हुईं तो नेपाल की पहाड़ियों में भूस्खलन ने नई समस्या पैदा कर दी है। रास्तों के बंद होने से हरी सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। एक सप्ताह में सब्जियों के दाम में 71 फीसदी का इजाफा हुआ है। नेपाल के धाडिंग के जवांगखोला और चितवन के तुइन खोला में भूस्खलन के कारण नागधुंगा-नारायणगढ़ मार्ग के किनारे घाटी में पर्याप्त मात्रा में सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। काठमांडू कालीमाटी फल एवं सब्जी मंडी विकास समिति के अनुसार इस सीजन में घाटी में प्रतिदिन औसतन 700 टन सब्जियां आनी चाहिए। लेकिन इसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है। एक आंकड़े के अनुसार पिछले सप्ताह खीरे (हाइब्रिड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.