सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- बैरगनिया। नेपाल के रौतहट जिले के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक भारतीय व्यक्ति की मौत करंट से हो गयी है। डीएसपी बसन्त गौतम ने बताया कि बिहार के बेतिया निवासी सुरेश राय के पुत्र विकास को परिजन गौर शहर के बीपी चौक के निकटवर्ती युवा राईज सुधार केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र) में करीब छह माह पूर्व भर्ती कराया था। डीएसपी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9 बजे मुक्ति केंद्र में मोटर के माध्यम से संचालित चापाकल को चलाने के क्रम में ही करेंट लगने से विकास बुरी तरह जख्मी हो गयी। इसे उपचार के लिए प्रादेशिक अस्पताल गौर में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- फास्ट ट्रैक पर लोडर की चपेट में आने से चीनी सुपरवाइजर की मौत जहां उसकी मौत हो गयी है। डीएसपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद प्रादेशिक अस्पताल में रखा गया है।परिजन को सूचना दे दी गयी...