काठमांडू, अप्रैल 22 -- नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद हुए चुनावों में रैपर बालेन शाह जीतकर प्रधानमंत्री बने हैं। इस नई सरकार से नेपाल के युवाओं और देश को बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन यह सरकार कुछ दिनों में ही मतभेदों में उलझती दिख रही है। बालेन शाह सरकार में होम मिनिस्टर सुदन गुरुंग अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को ही उन्होंने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया। उनकी संपत्ति के बारे में कुछ सवाल उठाए गए थे और उसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। सुदन गुरुंग ने कहा कि मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं और मैं कहूंगा कि इस संबंध में जांच होनी चाहिए कि आखिर मेरी फाइनेंशियल होल्डिंग्स क्या हैं। गुरुंग ने इस संबंध में फेसबुक पोस्ट भी लिखी है। गुरुंग ने कहा कि मैं जनता की आलोचना को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीव...