अररिया, फरवरी 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सीमा पार नेपाल में पांच मार्च को होने वाले निर्वाचन को लेकर भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय जोगबनी सीमा एवं पोरस बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है । एसएसबी 56 वीं बटालियन के सेनानायक शाश्वत कुमार खुद सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सरप्राइजिंग चेकिंग भी चलाया जा रहा है। इस मामले में दोनों देश के सुरक्षा कर्मियों की बैठक भी आयोजित होती रही है। बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल में आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। पांच मार्च को होने वाले निर्वाचन के मद्देनज़र व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। नेपाली सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग (गुप्तचर) द्वारा प्रदेश, जिला और निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर 'मार्शल टीम' का परिचालन किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.