अररिया, मार्च 6 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल में गुरूवार आम चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पिछले 72 घंटों से सील है। इसका सीधा असर सीमावर्ती शहर जोगबनी के बाजार पर देखने को मिला, जहाँ पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही बंद रहने के कारण सैकड़ों दुकानों के शटर नहीं खुले, जबकि कई व्यापारियों ने दुकान खोलना ही उचित नहीं समझा। फुटपाथी दुकान तो सभी बंद दिखे । होली के बाद भी जोगबनी बाजार में रौनक की जगह वीरानी नजर आई। व्यापारियों का कहना है कि सीमा बंद होने से कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। अब सबकी नजर चुनाव समाप्त होने के बाद सीमा खुलने पर टिकी है, जिससे बाजार की चहल-पहल फिर लौट सके। सीमा सील रहने के कारण रेलवे स्टेशन , पोस्ट ऑफिस, विभिन्न बैंक का कामकाज प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन में यात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.