नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Nepal Flood Updates: पड़ोसी देश नेपाल के उत्तरी हिस्से में स्थित रसुवा जिले में बुधवार (26 अगस्त) की सुबह आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही हुई है। वहां अचानक आई बाढ़ में देखते ही देखते पल भर में नदियों पर बने पुल और मकान ध्वस्त हो गए और बाढ़ में समा गए। अब तक इस विध्वंसकारी बाढ़ की वजह से 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 291 विदेश पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 105 भारतीय हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। यह भयानक सैलाब चीन के तिब्बत क्षेत्र की तरफ से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने की वजह से आया है। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है और सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों को अलर्ट पर रखा है। आशंका जताई जा रही है कि नेपाल के ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में कोई ग्लेशियर झील फटने...