गुड़गांव, अगस्त 28 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नेपाल के बाढ़ आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0124-2320508 जारी किया है। यदि गुरुग्राम में रहने वाले किसी व्यक्ति के इस प्राकृतिक आपदा में फंसे होने या लापता होने की जानकारी है तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि नेपाल के प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की जानकारी डायल 112 या www.ctmgrg@hry.nic.in ईमेल आईडी के माध्यम से भी दी जा सकती है। प्रशासन का उद्देश्य ऐसी सूचनाओं को एकत्रित कर संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाना है, ताकि लापता व्यक्तियों की तलाश की जा सके। यह भी पढ़ें- नागरिकों की सहायता एवं समन्वय के लिए डीएम ने दिए निर्देश आवश्यक समन्वय और प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक...