कुशीनगर, अगस्त 28 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में बहकर आए शवों से चुरा रहे थे ज्वेलरी, वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन नेपाल में ग्लेशियर फटने के बाद आई बाढ़ की तबाही का असर बड़ी गंडक (नारायणी) नदी में भी दिखाई दे रहा है। बुधवार को तिब्बत में ग्लेशियर फटने के बाद नेपाल के रसुवा जिले में त्रिशूली और भोटेकोसी नदियों में अचानक बाढ़ आ गई थी। बाढ़ के पानी में कई गांवों के साथ बड़ी संख्या में लोगों और पशुओं के बह जाने की बात सामने आई है। इसी बाढ़ में बहकर आए तीन महिलाओं और कुछ पशुओं के शव गुरुवार को नारायणी नदी में खड्डा क्षेत्र तक पहुंच गए। नदी किनारे शव पड़े देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तीनों शवों को निकालकर बाहर लायी। इनमें दो शव अधजले थे। तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया जाएग...