मोतिहारी, अप्रैल 5 -- रक्सौल,एसं।​ नेपाल सरकार ने देश में गहराते ईंधन संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रविवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में यह तय किया गया कि अब से सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री सस्मित पोखरेल ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था आगामी सोमवार से प्रभावी रूप से लागू कर दी जाएगी। ​ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की आपूर्ति बाधित हुई है, जिसका सीधा असर नेपाल पर भी पड़ा है। वर्तमान में नेपाल में पेट्रोल की कीमत 202 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। इस विषम परिस्थिति में ईंधन की ...