नई दिल्ली, अगस्त 28 -- विदेश मंत्रालय ने नेपाल में बाढ़ और खराब मौसम के बीच भारतीय नागरिकों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, 21 भारतीय नागरिक काठमांडू से दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि नेपाल में करीब 320 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की सूचना है। मंत्रालय ने बताया कि इन पर्यटकों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, चीन की ओर स्थित क्षेत्र में मौजूद करीब 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। नेपाल में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। यह भी पढ़ें- 260 साल पुराना रास्ता पलभर में तबाह, बाढ़ ने काट दी नेपाल की लाइफलाइन! विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में नेपाल की बाढ़ से बचाए गए तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया क...