नेपाल में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए टंडवा के विक्की का चयन
चतरा, जून 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। अंडर 17 में 11वीं इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में टंडवा प्रखंड के रक्शी निवासी विक्की कुमार पिता थन्नू साव का चयन किया गया है। इससे चतरा जिला गौरवान्वित हुआ है।यह जानकारी स्पोट्र्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन (रऊढा) द्वारा जारी पत्र में है। इस टीम में झारखंड के तीन खेलाडी है जिसमें एक चतरा जिले के टंडवा से है।चयनित खिलाड़ियों में विक्की कुमार (अंडर-17 वर्ग), श्रीकांत कुमार (सीनियर वर्ग) तथा मनोज पासवान का नाम (सीनियर वर्ग) शामिल हैं। ये खिलाड़ी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए खेलेंगे।फेडरेशन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 जुलाई 2026 तक रंगशाला स्टेडियम, पोखरा (नेपाल) में किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन की सूचना झारखंड इकाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.