महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल और भारत के बीच पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नेपाल के चितवन में 26 से 28 अक्टूबर तक क्रॉस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट-2026 का आयोजन होगा। नॉन-रेसिडेंट नेपाली एसोसिएशन की इंटरनेशनल कोऑर्डिनेशन काउंसिल और प्रॉस्पेरस चितवन कैंपेन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारत के 21 पर्यटन उद्यमी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के समन्वयक एवं एनआरएनए के प्रवक्ता सोमनाथ सपकोटा के अनुसार इसका उद्देश्य भारतीय पर्यटकों को नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जोड़ना और दोनों देशों के पर्यटन कारोबारियों के बीच व्यावसायिक संबंध मजबूत करना है। कार्यक्रम में लुंबिनी, रामग्राम, देवघाट, नवलपुर और चितवन को एक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने तथा धार्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा ...