महाराजगंज, जुलाई 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर झुलनीपुर एसएसबी एवं बहुआर पुलिस की संयुक्त टीम ने झुलनीपुर से बहुआर सीमा तक सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया।बीओपी प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव के अनुसार इस अभियान के दौरान संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच पड़ताल की गई। एसआई पुलिस कपिल प्रजापति ने बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान सीमा से आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस व एसएसबी को देने की ...