गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। नेपाल बॉर्डर से सटे जनपदों के सीमावर्ती थानों में विशेष सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के निर्देश पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संचालित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन के निर्देशन में चले अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग अभियान में कुल 2,686 व्यक्तियों और 2,001 वाहनों की जांच की गई। इसमें 619 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान 5,33,500 रुपये का समन शुल्क भी जमा कराया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि सीमा क्षेत्र में इस तरह के सघन अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अवैध ग...