पटना, अप्रैल 27 -- Bihar Police In News: भारत-नेपाल की संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए बिहार पुलिस ने एक बड़ा दांव खेला है। सीमा पार से होने वाली जाली नोटों की खेप, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी जैसे संगीन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चार नई स्पेशल यूनिट का गठन किया गया है। सोमवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीआईजी (एसटीएफ) नीरज कुमार सिंह ने इस नए 'सुरक्षा कवच' की घोषणा की। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब सीमांचल के इलाकों में अपराध करने वालों की खैर नहीं होगी।एसटीएफ, एसएसबी और स्पेशल ब्रांच डीआईजी ने बताया कि इन विशेष टीमों की सबसे बड़ी ताकत इनका ज्वाइंट ऑपरेशन है। इन यूनिट्स में एसटीएफ, एसएसबी और विशेष शाखा के अनुभवी पदाधिकारियों और जवानों को शामिल कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.