सिद्धार्थ, अप्रैल 11 -- शोहरतगढ़/खुनुवा, हिन्दुस्तान संवाद। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के खुनुवा बॉर्डर पर पहुंचकर पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती (डीआईजी) संजीव त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने एसएसबी व पुलिस जवानों के साथ बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा जवानों के साथ पैदल गश्त कर नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की करने की अपील की। सुरक्षा जवानों से हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और किसी भी तरह की लापरवाही सीमा पर न बरतने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन, पुलिस क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, एसएसबी कमांडेंट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.