बलरामपुर, अगस्त 27 -- गैसड़ी/जरवा, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ देशभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली। गैसड़ी क्षेत्र के कोयलाबास कैंप में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों को बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज, बालापुर की कक्षा 11वीं और 12वीं की थारू छात्राओं ने राखी बांधी। छात्राओं ने जवानों की लंबी उम्र और देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। विद्यालय की 16 छात्राएं शिक्षकों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोयलाबास एसएसबी कैंप पहुंचीं। छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई। सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों ने भी छात्राओं को बहन का दर्जा देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया और उपहार भेंट किए। यह भी पढ़ें- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल ...