वरिष्ठ संवाददाता, मई 23 -- UP News: यूपी के गोरखपुर में डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में तीन प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों ने दावा किया कि पिछले वर्ष की तुलना में 33 फीसदी अधिक पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति हुई है। लेकिन जिस प्रकार की पंपों पर लाइन लग रही है, उसे देखते हुए पेट्रोलियम कंपनियों के दावे पर यकीन करना मुश्किल है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर गोरखपुर के पेट्रोल पंपों का तेज किन गाड़ियों के टंकी में भरा जा रहा है? पेट्रोल पंप संचालक दबी जुबान में स्वीकार रहे हैं कि गोरखपुर की तुलना में नेपाल और बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमत के अंतर के चलते स्थानीय पंपों पर गाड़ियों की टंकियां फुल हो रही हैं। गोरखपुर में तीन प्रमुख कंपनियों की कुल 246 पंपों पर लंबी-लंबी लाइन दिख रही है। आंकड़े तस्दीक कर रहे हैं कि ग...