नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नेपाल में आई बाढ़ की वजह से अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं इस त्रासदी के बीच एक ऐसी खबर आई है तो काफी हैरान कर देने वाली है। नेपाल में बाढ़ के तेज बहाव में बहकर आई एक बैंक की तिजोरी अब कथित चोरी के मामले की वजह से चर्चा में है। पुलिस ने तिजोरी तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने के आरोप में 29 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह तिजोरी नेपाल के रसुवा जिले के भोटेकोशी इलाके से बाढ़ के पानी में बह गई थी। बाद में इसे धादिंग जिले के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 में बेलखुखोला के पास त्रिशूली नदी के किनारे बरामद किया गया।पुलिस ने बरामद किए 92 लाख पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों के पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं। यह रकम भारतीय मु...