नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटी बैंक ने चलाया सहयोग अभियान
दुमका, सितम्बर 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए रोटी बैंक दुमका की ओर से मंगलवार को शहर के बाजार क्षेत्र में राहत-सहयोग अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत सिदो-कान्हू चौक से हुई। इसके बाद टीम ने पुराना बाजार सहित पूरे बाजार क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों से सहयोग की अपील की। अभियान के दौरान सदस्यों ने दुकानदारों, व्यवसायियों और आम नागरिकों से मानवीय सहायता में आगे आने का आग्रह किया। लोगों से अपनी क्षमता अनुसार आर्थिक सहयोग, कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं देने की अपील की गई। अभियान में शहरवासियों ने मानवीय संवेदना दिखाई और यथासंभव सहयोग किया। यह भी पढ़ें- नेपाल हादसे में दिवंगत लोगों को दी गई श्रद्धांजलि रोटी बैंक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.