दुमका, सितम्बर 11 -- नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ग्रीन माउंट एकेडमी, काठीकुंड के ग्रीन माउंट परिवार की ओर से सहयोग अभियान चलाया गया। इस मानवीय पहल के तहत विद्यालय परिवार के सदस्यों ने काठीकुंड बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों से सहयोग राशि एकत्रित की। सदस्यों ने लोगों से अपील की कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में नेपाल के बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का मानवीय दायित्व है। लोगों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग राशि प्रदान की। संस्थान के सचिव डॉ. करुण कुमार राय ने कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस कठिन घड़ी में पीड़ितों की मदद करना हम सभी का मानवीय दायित्व है।उन्होंने कहा कि ग्रीन माउंट एकेडमी केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सेव...