नेपाल बाढ़ के बाद सड़क धंसने से काठमांडू का रास्ता बंद, यूपी से जाने वाले हजारों वाहन फंसे
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 3 -- नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ एवं जलप्रलय का असर देश की मुख्य यातायात व्यवस्था पर बेहद विकराल रूप में दिखाई देने लगा है। त्रिशूली नदी के प्रचंड उफान के बाद पृथ्वी राजमार्ग के कृष्णभीर क्षेत्र में भारी क्षति पहुंची है। मलेखु सड़क खंड के धंस जाने से काठमांडू को पश्चिमी एवं पूर्वी नेपाल से जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे हजारों वाहनों की आवाजाही थम गई है। मुख्य राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण अब यात्रियों एवं मालवाहक वाहनों को तीन वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। पहला विकल्प हेटौंडा-दामन-पालुंग-नौबिसे होकर जाने वाला त्रिभुवन राजपथ है, जहां अत्यधिक मोड़ होने से सीमित क्षमता की यात्री बसें चल पा रही हैं। दूसरा मार्ग हेटौंडा-भीमफेदी-कुलेखानी होकर काठमांडू जाता है, जो सबसे संकरा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.