नई दिल्ली।, अगस्त 26 -- Nepal Flood: तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इस भीषण बाढ़ में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पर फोन पर बात कर अपना शोक जताया है। पीएम मोदी ने हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री बालेंन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार ह...