नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नेपाल-चीन सीमा के पास तिब्बत की तरफ से आई अचानक और विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल के कई गांवों और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर दिया है। इस आपदा के बाद नेपाल के वरिष्ठ विदेश एवं रणनीतिक मामलों के पत्रकार परशुराम काफले ने चीन का नाम लिए बिना उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि "उत्तरी पड़ोसी" (चीन) ने समय रहते बाढ़ की पूर्व चेतावनी न देकर नेपाल के साथ बड़ा विश्वासघात किया है, जिसकी वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ। यह भी पढ़ें- नेपाल में जल प्रलय से बिहार में हाई अलर्ट, शाह से सम्राट की बात; सरकार चौकन्नीएकतरफा प्यार की कीमत नेपाल क्यों चुकाए? पत्रकार परशुराम काफले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपना दर्द और गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "नेपाल हमेशा अपने पड़ोसियों की जायज सुरक्षा चिंताओं का सम्मान करता आया है।...