मोतिहारी, मार्च 16 -- ​रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल के गोरखा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सात भारतीय तीर्थयात्रियों के शवों को रविवार की शाम आधिकारिक तौर पर भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया। जिला पुलिस कार्यालय, गोरखा की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मृतकों के पार्थिव शरीर दूतावास को सुपुर्द किए गए, ताकि उन्हें उनके गृह राज्य तमिलनाडु (चेन्नई) भेजा जा सके। इस बीच, गण्डकी प्रदेश पुलिस ने इस हृदयविदारक घटना की तह तक जाने के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन कर दिया है।​यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब दक्षिण भारत के चेन्नई से आए 24 तीर्थयात्रियों का एक जत्था दो माइक्रोबस में सवार होकर नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा पर था। ये सभी श्रद्धालु पहले मुस्तांग स्थित मुक्ति...