सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी कस्बे से सटे नेपाल के कृष्णानगर कस्बे में बुधवार को गाड़ी में लोड करते समय 64 बोरी चावल लगभग 35 कुंतल नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया। चालक व अन्य से चावल से संबंधित कागजात मांगे गए तो कोई कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने चावल को नेपाल के भंसार विभाग को सौंप दिया। चावल संबंधित व्यक्ति का नाम नेपाल पुलिस के अनुसार महेश कुमार अग्रहरि बताया जा रहा है। भंसार विभाग ने 10 लाख के जुर्माना लगाया तो पकड़े गए चावल से संबंधित व्यक्ति ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि चावल गाड़ी में लदने के बाद बिल बनाया जाता है।मधेशी होने के कारण नेपाल पुलिस उसका शोषण कर रही है। घटना से नेपाल के मधेशी व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है। नेपाल के भंसार विभाग के सूचना अधिका...