नेपाल पुलिस ने पकड़ा 29 लाख रुपये का माल बरामद
महाराजगंज, जून 24 -- ठूठीबारी/गड़ौरा, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नेपाल के जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम व इलाका प्रहरी कार्यालय बर्दघाट की संयुक्त टीम ने बर्दघाट नगरपालिका-11 क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई तस्करी की बड़ी खेप बरामद की है। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 29 लाख 19 हजार 185 नेपाली रुपये आंकी गई है।
पुलिस गश्ती दल की कार्रवाई जिला प्रहरी कार्यालय के सूचना अधिकारी मदन थापा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे विशेष सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस गश्ती दल ने बर्दघाट क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए कार्टनों की जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में मोबाइल एक्सेसरीज और हुक्का फ्लेवर बरामद हुआ।
बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.