मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी। नगर पुलिस ने ग्राहक बनकर जाली भारतीय नोट की खेप नेपाल ले जाने से पहले ही तस्कर को दबोच लिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने गयाजी जिले में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। नकली नोट की खेप नेपाल ले जाने की सूचना मिली थी। तकनीकी अनुसंधान के जरिए पुलिस तस्कर तक पहुंची और ग्राहक बनकर कर नेपाल जाने से पहले उसे मधुबनी बुलाया गया। सदर डीएसपी अमित कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की दो अलग-अलग टीम मधुबनी रेलवे स्टेशन के दोनों द्वार के आसपास मौजूद थी। दारोगा विनय कुमार, मो. फैजुल, आकांक्षा सहित अन्य अफसर शामिल थे।15 मार्च 2026 की रात संदिग्ध तस्कर गेट नंबर 2 के पास जैसे ही पहुंचा पुलिस कार्रवाई शुरू की। भागने की कोशिश में जाली नोट स...