बहराइच, जुलाई 16 -- रुपईडीहा। भारतीय सीमा से सटे भारत द्वारा निर्मित पैरलल रोड के किनारे नेपाली क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। आर्म्ड पुलिस फोर्स बल 30 नम्बर गण के एसपी भीम बहादुर चंद ने बताया कि दिनों दिन संवेदनशील होती जा रही भारत नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावकारी रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लागए जा रहे हैं। तस्करी व अवैध गतिविधियों पर इससे रोक लगेगी। बांके जिले की दुर्गम नरैनापुर गांव सभा अंतर्गत घुड़दौड़िया क्षेत्र में इसके पूर्व ही कैमरे लगाए जा चुके हैं। नेपाली गांव जमुनहा मे भी कैमरे लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कैमरों के लग जाने से अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण होगा। इससे रात्रि कालीन अवैध गतिविधियों पर भी नियंत्रण हो सकेगा। बार्डर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी अवैध गतिविधियां रोकने में मदद मिल...