नेपाल दौरे के लिए पंजीकरण 30 सितंबर तक
बरेली, सितम्बर 22 -- बरेली वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में अक्तूबर में होने वाले नेपाल दौरे की तिथि तय की गई। दौरे के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश गंगवार ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष मुजाहिद हसन खान ने वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर भी चर्चा हुई। उपाध्यक्ष चंचल उपाध्याय, मुख्य संरक्षक सुशील पटेल, संयुक्त सचिव रमन खन्ना और सचिव ओपी कोहली ने पिछले वर्ष विजेता रही टीम को बधाई देते हुए आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.