वाराणसी, अगस्त 30 -- पिंडरा। नेपाल त्रासदी पर फूलपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। चौरा माता मंदिर में शनिवार को शोकसभा में उन्होंने त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत का व्यापारी समाज नेपाल के साथ खड़ा है। व्यापारियों ने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में मुन्ना चौरसिया, भानु प्रकाश सेठ, जितेंद्र जायसवाल 'सपालू', जेपी पटेल, सोनू सेठ, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्त 'राजू' और राहुल गुप्त सहित कई लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने मोमबत्ती जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी में जान गवाने वालों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को ...