औरैया, अगस्त 31 -- नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में सोमवार शाम शहीद पार्क में एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नेपाल में ग्लेशियर के हिस्से के ढहने के बाद आई बाढ़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग अभी लापता हैं। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि आपदा में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: केंडल जलाकर नेपाल जल प्रलय में जान गंवाने वालों को दी गई श्र...