नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई जलप्रलय के बाद ना जाने कितने परिवारों ने अपनों को खो दिया है। वहीं हजारों लोग अब भी अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं। अपर त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कई भारतीय कर्मचारी फंस गए जिन्हें अब भी निकालने का काम किया जा रहा है। एक फोन कॉल की वजह से ओडिशा के रहने वाले जय कृष्णा की जान बच गई। वह इस पावर प्रोजेक्ट में इंजीनियर थे। आपदा आने से कुछ देर पहले ही उनके फोन की घंटी बजी और उनसे कहा गया कि तुरंत टनल की ओर आ जाएं। जय कृष्णा घर से निकले और टनल की ओर चले गए। उन्हें रहने के लिए जो घर दिया गया था वह भोटेकोशी नदी के एकदम किनारे था। उनकी दो साल की बेटी और पत्नी घर पर ही थे। अचानक जल प्रलय आने के बाद से दोनों लापता हैं।एक फोन कॉल की वजह से नहीं लौटे घर जय कृष्णा ने कहा कि बुधवार को सुबह साढ़...