कुशीनगर, सितम्बर 3 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बीते 26 अगस्त दिन बुधवार को सुबह 9:00 बजे के करीब अचानक आए सैलाब में गायब पांच लोगों का आठवें दिन भी कोई ता पता नहीं चला है। जलप्रलय के बाद से कप्तानगंज क्षेत्र के पांच युवक लापता हैं। लापता सूची में नाम दर्ज कराने के बाद से परिजन सूचना मिलने की आस लगाये बैठे हुए हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल : भाग गया चीनी सुपरवाइजर! टनल के अंदर मजदूरों की सुनाई दे रही थी चीखें ... शख्स ने बताई हैरान करने वाली कहानीलापता लोगों की जानकारी मलुकही निवासी करण शर्मा के भाई शिव शर्मा मंगलवार को ही नेपाल भाई को तलाशने चला गया था पर शिव शर्मा का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण उनके माध्यम से भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। करण शर्मा करीब छह सात वर्षों से नेपाल के रसुवा जिला त्रिशूली स्थित पावर प्लांट में नौकरी करता था। इसी...