देहरादून, अगस्त 28 -- नेपाल में मची बाढ़ की तबाही ने 450 से अधिक जिंदगियां लील ली हैं। 290 भारतीय नागरिक लापता हैं। जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा पर पहुंचे करीब 200 लोग तिब्बत में फंसे हुए हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं। इस भीषण जलप्रलय ने देश की ग्लेशियर झीलों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। इनमें से हिमालयी क्षेत्र पर 5 झीलें आपदा के लिहाज से बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। इन्हें अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। देश की संवेदनशील झीलों की लिस्ट में उत्तराखंड की 13 झील शामिल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एनडीएमए ने वर्ष 2024 में देश भर में करीब 200 ग्लेशियर झीलों की सूची जारी थी। ये वो झीले हैं जिन्हें संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी का माना गया है। यह भी पढ़ें- नेपाल में तबाही से 5 महीने...