नेपाल जलप्रलय के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल में जलप्रलय में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट एवं नागरिक मोर्चा की ओर से भगवानलाल स्मारक पुस्तकालय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता डॉ. जगदीश शर्मा ने, जबकि संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। अध्यक्ष ने कहा कि नेपाल त्रासदी मर्माहत करने वाली है। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल, अजय कुमार, अरुण कुमार आर्य, उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु, दीनबंधु आजाद, सुरेंद्र पासवान, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, एचएल गुप्ता, मनोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुरहू में नेपाल के दिवंगतों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.