बगहा, मार्च 6 -- बगहा/वाल्मीकिनगर,हसं/एप्र। नेपाल में गुरुवार को हुये चुनाव को लेकर पिछले 80 घंटे से सील भारत-नेपाल बॉर्डर को शुक्रवार की सुबह छह बजे खोल दिया जाएगा। इसके बाद नेपाल से भारत व भारत से नेपाल की यात्रा लोग कर सकेंगे। विदित हो कि नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर गुरुवार को हुआ है। इसको नेपाली प्रशासन के निर्देश पर गंडक बराज के रास्ते को सील कर दिया गया था। इससे आवागमन ठप हो गया था। हालांकि आपातकालीन स्थिति में लोगों व वोटरों को आने-जाने की इजाजत थी। हालांकि इसके लिए कड़ी जांच-पड़ताल व कागजात जरूरी किये गये थे। चुनाव को लेकर नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और सशस्त्र सीमा बल के द्वारा विभागीय आदेश पर लगभग 80 घंटे के लिए बीते दो मार्च की रात आठ से शुक्रवार सुबह छह बजे तक के लिए बॉर्डर सील कर दिया गया था। बॉर्डर पर आवाजाही पूरी तरह स...