बगहा, मार्च 6 -- वाल्मीकिनगर । नेपाल में चुनाव को लेकर सुरक्षा कारणों से बंद किए गए भारत-नेपाल सीमा को शुक्रवार की सुबह फिर से खोल दिया गया है। करीब 80 घंटे तक बंद रहने के बाद सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर बराज के रास्ते आवागमन शुरू कर दिया गया है। बॉर्डर खुलने के बाद दोनों देशों के लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार नेपाल में हो रहे चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से भारत-नेपाल सीमा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इस दौरान सीमा पार से लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। इस बवत गंडक बराज पर तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी डी कंपनी के कमांडर सह इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनिया ने बताया कि सीमा को खोल दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...