मधुबनी, मार्च 2 -- जयनगर,एक संवाददाता। नेपाल में 5 मार्च को चुनाव को लेकर नेपाली ट्रेनों का परिचालन मंगलवार से बंद रहेगी। परिचालन अगले 5 मार्च तक बंद रहेगी। नेपाल रेलवे के डीजी हरि पोखरेल ने बताया 3 से 5 मार्च तक नेपाली ट्रेनों का परिचालन बंद की अधिसूचना जारी की गई है। चुनाव समाप्ति उपरांत 6 मार्च से नेपाली ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। इसी तरह चुनाव को लेकर बॉर्डर को 72 घंटे के लिए सोमवार 12 बजे रात्रि से 5 मार्च के 12 बजे रात्रि तक सील कर दिया गया है। आवश्यक व आकस्मिक स्थिति को छोड़कर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। दोनों देशों के जवान अपने अपने तरफ सख्त पहरा पर तठस्थ हंै। एसडीएम दीपक कुमार व डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि आज यानि सोमवार की 12 बजे रात्रि से अगले 5 मार्च को 12 बजे रात्रि तक बॉर्डर सील कर दिया गया है। बॉर्डर पर सख्त पहरा है। बीओप...