निज संवाददाता, अप्रैल 8 -- UP News: यूपी के कुशीनगर से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। दोस्त के साथ मिलकर पति ने ही योजना के तहत पत्नी की हत्या की थी। शव महराजगंज जिले में ले जाकर फेंक दिया था। पति ने पडरौना लौटने के बाद कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। वजह इतनी भर थी कि पत्नी से उसका छोटी मोटी बातों का लेकर हमेशा विवाद होता था। वहीं, गुमशुदगी की छानबीन करते हुए पडरौना कोतवाली पुलिस हत्या की तह तक पहुंच गयी। मंगलवार पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पडरौना के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ सदर डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते एक अप्रैल को पडरौना कोतवाली में ऋषभ कुमार पटेल निवासी दुदही नगर ने अपनी पत्नी रेनू भारती की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। उसने पुलिस को बताया था कि पडरौना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.