आजमगढ़, जनवरी 24 -- मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पुरारानी मोहल्ला स्थित मुबारकपुर स्पोर्टिंग क्लब के मैदान में चल रहे अयाज़ अहमद ग्राफर मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार को दो मैच खेले गए। दोनो मैचों में नेपाल क्लब ने मोबिन स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर को टाई ब्रेकर में हराकर जीत दर्ज करते हुए अगले चरण में जगह बनाई। दूसरे मैच में काठमांडू इलेवन ने प्रतिद्वंद्वी टीम मॉडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद को 1-0 से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के चौथे दिन पहला मुकाबला नेपाल क्लब नेपाल और मोबिन स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर के बीच खेला गया। खेल के पांचवें मिनट में ही नेपाल के आमिर ने गोलकर प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाया। हाफ टाइम से ठीक पहले नेपाल के पाठक ने 44वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.