नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- पड़ोसी देश नेपाल बीते महीने देश में आई भीषण बाढ़ से उबरने की कोशिश कर रहा है। सैकड़ों की मौत, अनजान लाशें, हजारों लापता लोग और अथाह मलबा, नेपाल फिलहाल इन सब से जूझ रहा है। इस बीच बाढ़ में देश की कई बिजली परियाजनाओं के बर्बाद हो जाने के बाद अब भारत नेपाल की मदद के लिए आगे आया है। भारत अब नेपाल को हर दिन करीब 18 घंटे की बिजली सप्लाई करेगा। यह मदद तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बिजली मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक भारत की ओर से दी गई यह मदद 13 सितंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत नेपाल को हर दिन मध्यरात्रि रात 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली दी जाएगी। नेपाल को कहां से मिलेगी बिजली? सोमवार को भारतीय दूतावास के सूत्रों ने भारत के बिजली मंत्रालय के एक नोटिस का हवाला देते हुए बताया कि मुजफ...