नई दिल्ली, जून 18 -- भारत और पड़ोसी देश नेपाल के रिश्ते पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। हाल ही में जेन जी क्रांति के बाद सत्ता में आई बालेन शाह सरकार ने भी भारत के साथ रिश्तों पर ज्यादा गर्मजोशी नहीं दिखाई। अब भारत के टी बोर्ड ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे नेपाल की दर्जनों चाय फैक्ट्रियां ठप पड़ गई हैं। नेपाली मीडिया के मुताबिक इन फैक्ट्रियों ने उत्पादन बंद कर दिया है और सरकार से भारत से बात करके मुद्दा सुलझाने की अपील की है। दरअसल यह पूरा मामला भारतीय टी बोर्ड द्वारा देश में आने वाली चाय के क्वालिटी टेस्ट के नियमों को और भी ज्यादा सख्त करने से जुड़ा हुआ है। बोर्ड का कहना है कि वह सुनिश्चित करना चाहता है कि भारत में जो भी चाय आए वह गुणवत्ता के मानकों पर खरी उतरे। इसकी वजह से भारत आने वाली कई टन चाय अभी क्वालिटी सेंटर्स पर फंसी हु...