महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पड़ोसी देश नेपाल के रसुवा जिले में सियार खोला नदी के प्रवाह में बना अस्थायी कृत्रिम बांध भूस्खलन के कारण रविवार को अचानक टूट गया। इस प्राकृतिक अवरोध के हटने से जमा गाद, भारी मलबे व बड़े पत्थरों से युक्त पानी का तेज बहाव अब निचले इलाकों की ओर नारायणी नदी में आ रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग का कहना है कि इसका वाल्मिकीनगर बैराज पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। पहाड़ी ढलान खिसकने से खारोंग और उंगजुलुंग के बीच नदी का रास्ता अवरुद्ध हो गया था, जिससे जलभराव के बाद एक अस्थाई झील बन गई थी। नेपाली मीडिया और नेपाल जल विज्ञान तथा मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में जारी भूस्खलन के चलते पहाड़ों से मलबा और विशाल चट्टानें पानी के साथ बहकर आ रही हैं।...